- भाजपा लुधियाना ने टिका लगाने वाले स्टाफ को अलग अलग जगह पर किया सन्मानित।
लुधियाना (विशाल, रिशव ) भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल के दिशानिर्देश अनुसार भाजपा लुधियाना के नेताओ ने भारत के 100 करोड़ से अधिक नागरिकों को टीकाकरण कर मील का पत्थर हासिल करने की ख़ुशी में टिका लगाने वाले स्टाफ को अलग अलग जगह पर सन्मानित किया गया। सन्मानित करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री कांतेदु शर्मा, एस.सी मोर्चा के पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बहल,विक्रम सिंह सिद्धू,परवीन बंसल,जतिंदर मित्तल ,मंडल प्रधानों में प्रिंस भंडारी,संजीव सचदेवा,गौरव अरोड़ा,jasavant सलूजा,यशपाल वर्मा, व भाजपा के बहुत से सीनियर नेताओ ने उनको सन्मानित किया जिसमे डाक्टरों, नर्सों और स्टाफ का धन्यवाद किया। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। देश ने गुरुवार को 100 करोड़ से अधिक नागरिकों के टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने इस अवसर पर लोगों को बधाइ देते हुए डाक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने इसमे अपना अपना सहयोग दिया । भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत ने इस साल 16 जनवरी को अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया था। उस समय देश में केवल दो टीके कोवैक्सिन और कोविशील्ड उपलब्ध थे। कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व वाले कोवैक्स पहल के तहत गरीब देशों तक पहुंचा रहा है। इसके साथ ही भारत अपनी मानवीय पहल ‘वैक्सीन मैत्री’ के तहत दिसंबर तक कोरोना टीकों के निर्यात में तेजी ला सकता है। ‘वैक्सीन मैत्री’ एक पहल है जिसे भारत सरकार द्वारा दुनिया भर के देशों को भी करोना के टीके उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया था। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की 100 करोड़ टीकाकरण का रिकॉर्ड, सवाल उठाने वालो के मुहं पर तमाचा है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कहते थे मोदी जी वैक्सीन कहा है,प्रियंका वढेरा कहती थी की कब आएगी वैक्सीन , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कहते थे की हमारी वक्सीन विदेश क्यों भेजी , उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कहते थे की ये भाजपा की वक्सीन है हम नहीं लगवाएंगे। भाजपा जिला प्रधान ने कहा की कहा है अब ये लोग जो ये सब बोल रहे थे। जिला प्रधान ने देश के प्रधान मंत्री मोदी जी का सबको फ्री वैक्सीन लगवाने के लिए धन्यवाद किया।