Wednesday, March 12

वार्ड प्रधानगी का उद्देश्य वार्ड को स्मार्ट बनाना और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है : प्रिंस अरोड़ा

लुधियाना (विशाल, राजीव)- वार्ड प्रधानगी का अर्थ सिर्फ प्रधान बनना ही नहीं होता बल्कि अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग जनता की भलाई उनको मूलभूत सुविधाएं दिलाना और वार्ड को स्मार्ट बनाना होता है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्हें वार्ड नंबर 80 की प्रधानगी दी गई है तांकि जनता की सेवा और विकास कार्य करवा सकू उक्त शब्द वार्ड नंबर 80 के प्रधान प्रिंस अरोड़ा ने वार्ड में विकास कार्यों का उद्घाटन दौरान कहे।वार्ड में पार्षद व् कैबिनेट भारत भूषण की धर्मपत्नी द्वारा वार्ड में विकास कार्य आरम्भ किये गए इस अवसर पर उनके साथ पार्षद महारज सिंह राजी भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर पार्षद ममता आशु ने कहा कि जो भी जनता की सेवा के लिए अपने आप को समर्पित करता है वह जनता के ह्रदय में सदैव रहता है और ऐसे समाज सेवक का सम्मान कांग्रेस पार्टी सदैव करती आई है और समय आने पर उन्हें उचित सम्मान भी दिया है। इस अवसर पर वार्ड प्रधान प्रिंस अरोड़ा ने कहा कि वह कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के दिशानिर्देशानुसार वार्ड को स्मार्ट बनाने में प्रयासरत है और इलाका पार्षद का इसमें पूर्ण सहयोग कर रहे है और अपने पद का ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए वह हमेशा जनता की सेवा में प्रयासरत रहेंगे और वार्ड में विकास कार्य करवाते रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विस् चुनावों में वार्ड का मत कैबिनेट भारत भूषण आशु के समर्थन में होगा। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com