लुधियाना (विशाल, अरुण जैन)- शिरोमणि अकाली दल के वर्करों व सीनियर नेताओं की बैठक जत्थेदार हरभजन सिंह डंग की अगुवाई में सर्केट हाऊस में हुई।विशेष रूप से बैठक में गुरविंदर पाल सिंह पप्पू द्वारा हरभजन सिंह डंग जी का सन्मान समारोह रखा गया।बैठक में सर्वप्रथम लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति के लिए श्री चौपाई साहिब का पाठ किया गया। उसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में मंच की भूमिका खुशजीत सिंह ने निभाई। बैठक में हरीश राय ढांडा, पूर्व मेयर हरचरन सिंह गोहलवड़िया, गुरचरन सिंह ग्रेवाल, कमल चेतली, बीबी सुरिन्द्र कौर दयाल, बलविन्द्र सिंह लायलपुरी, प्रहलाद सिंह ढल्ल, जसपाल सिंह, चरनजीत सिंह, विनोद जैन, बलविन्द्र सिंह भुल्लर, अंग्रेज सिंह संधू, बबलू कुरैशी, रणजीत सिंह बजाज ने संबोधित किया।चुनावों के संबंध में पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सभी वर्करों ने अपने गुस्से को छोड़कर पंजाब में अकाली बसपा की सरकार बनाने की नीति बनाई। इस दौरान सभी वर्करों ने जत्थेदार हरभजन सिंह डंग को सम्मानित किया जत्थेदार हरभजन सिंह डंग ने लखीमपुर खीरी की घटना को बेहद दर्दनाक व शर्मनाक बताया है। बैठक के अंत में शिअद के राष्ट्रीय सचिव गुरिन्द्रपाल सिंह पप्पू ने सभी वर्करों का आभार व्यक्त किया। बैठक में गुरु नानक सिमरन केन्द्र से बाबा सुखबीर सिंह, राजवंत सिंह वोहरा, इंद्रजीत सिंह गोला, सुखविन्द्रपाल सिंह गरचा, हरप्रीत सिंह सोनी, जसबीर सिंह दूआ, राजीव गुप्ता, अरविन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, कुलविन्द्र सिंह, कंवलदीप सिंह बहल, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह, गुरचरन सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ