Friday, June 27

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कपूर (लक्की) और उनके साथियों द्वारा गांधी जयंती पर उनको याद करके भेट किए गए श्रद्धा सुमन पुष्प

लुधियाना,(रिशव)-नीम वाला चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनके साथियों द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाया और हमें स्वतंत्र भारत देश प्रदान किया। इसलिए हमें गांधी जी के विचारों को अपनाते हुए हिंसा को छोड़कर और अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए। इस मौके पर श्री महादेव सेना पंजाब के वॉइस प्रधान पवन कुमार (बाऊ), यूथ प्रधान श्री महादेव सेना पंजाब लुधियाना करण कनौजिया, हल्का उत्तरी प्रधान श्री महादेव सेना पंजाब लुधियाना पीयूष पासवान, दीक्षित जैन रोहित सानन प्रकाश आर्य गिरीश और छोटू पासवान आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com