Saturday, June 28

एनजीओ आस एहसास द्वारा अंडर- 14-18 महिला हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

लुधियाना (विशाल,राजीव)-गांधी जयंती के अवसर पर एनजीओ आस एहसास द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडियां कलां में खेल दिवस मनाते हुए 14 से 18 साल की महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर टीम द्वारा खिलाड़ियों को पैन, रजिस्टर, मार्कर इत्यादि स्टेशनरी के समान सहित जूस और बिस्कुट के रूप में रिफ्रेशमेंट मुहैया करवाए गए। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य लायक महिला खिलाड़ियों और बाल विकास को प्रोत्साहन देना था। इस दौरान आस एहसास संस्था के सदस्यों कविता,संजीव, गिन्नी,शालिनी,विनोद,रमणीक,डोली,गगनदीप कौर,काम्या,सिप्पी भसीन,सायेशा जैन द्वारा स्टेशनरी और रिफ्रेशमेंट का सामान बांटा गया। इस गतिविधि में संस्था की प्रधान रुचि बावा के सरंक्षण में  नीतू चंदोक कन्वीनर, भावना गुप्ता कन्वीनर और जिन्नी सिंह ज्वाइंट सेक्रेट्री का अच्छा सहयोग रहा।आस एहसास की प्रधान रुचि कौर बावा ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा हमेशा से बाल एवं महिला विकास को उत्साहित किया जाता है व महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने से मैदान में उन्हें और उत्साह मिलेगा।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com