Wednesday, March 12

गणपति बप्पा सानू देदे छुट्टियां, तेरी संगत घरां नूं जावे…

  • विर्सजन के साथ राजा के दरबार में संपन हुआ 10वां गणपति महोत्सव
  •  केक काट कर मनाया राजा के दरबार का 10 वां स्थापना दिवस

लुधियाना (विशाल, रिशव )- लुधियाना बीआरएस नगर में श्री गणपति उत्सव कमेटी की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वें गणपति महोत्सव दोराहा नहर में विर्सजन के साथ संपन हुआ। स्र्वप्रथम हवन यज्ञ कर श्री गणपति उत्सव कमेटी के प्रमुख राकेश बजाज सहित श्री गणपति उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों ने आहूतिया डाल कर गणपति महोत्सव में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की व गणपति महोत्सव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।सोरज वर्मा एंड पार्टी व स्त्री सत्संग सभा की सुदेश अरोड़ा ने गणपति बप्पा सानू देदे छुट्टिया,संगत तेरी घरां नूं जावे…,देवा हो देवा गणपति देवा..,विघ्नहर्ता आ जाओ..,आदि भजनों से गणपति बप्पा का गुणगान किया । इस दौरान केक काट कर राजा के दरबार का 10 वां स्थापना दिवस भी मनाया गया।श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर के अध्यक्ष व टीम राजा के दरबार के सेवक बलजिन्द्र संधू व राकेश बजाज ने महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।टीम राजा के दरबार के सेवक विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर,जय ढींगरा,बौवी मल्हौत्रा,नितिन गुप्ता, वरिन्द्र गर्ग,रामपाल शर्मा,संजय खोसला,रमन मितल,कृष्ण गोगना,स्वामी शर्मा,राज चावला,जगमोहन कोछड़, सुरेश कोछड़,राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया,जगदीश पुरी,दीपक कुमार,सुमित मितल,आर.के जिंदल,सुनील मितल,मनीष शर्मा,विजय शर्मा,गगन शर्मा,उमेेश वर्मा,परमपाल सिंह,महिला विंग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज  व अन्य सदस्यों ने गणपति बप्पा का पूजन कर अगले वर्ष फिर इसी तरह से गणपति बप्पा का स्वागत करने का प्रण किया ।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com