लुधियाना (विशाल,राजीव)-लुधियाना में श्री गणपति महोत्सव कमेटी की ओर से बिंद्रा कॉलोनी में 9वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में संस्था की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजित किया गया। विशेष रूप से आज सोमवार को श्री गणेश जी की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाएगा।महोत्सव में विशेष रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी और शिव वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान बिट्टू गुम्बर ने शिरकत की।बिट्टू गुम्बर ने इस 9वें गणपति महोत्सव की संस्था को बधाई दी।।महोत्सव में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर अन्य के अलावा, श्री गणपति महोत्सव कमेटी के प्रधान राजू हंस शम्मी अमरनाथ चौहान, महेंद्र कटारिया, सोनू नायडू, विनोद कुमार, बोधराज, राम स्वामी, राजू पंडित, पप्पू नैयर भी मौजूद रहे।
Previous Articleराजा के दरबार में गणपति बप्पा को अर्पित हुए 56 प्रकार के भोग
Next Article होम मेड हेल्दी फूड कर रहे है लोग पसंद- रितु मेहता