लुधियाना (विशाल, राजीव) : तीसरे मोर्चे ने छपार मेले के मौके पर होने वाली सियासी कांफ्रेंस रद्द कर दी है।इस सम्बंधी निर्णय लुधियाना में आयोजित तीसरे मोर्चे के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार लवली और जगदीश सिंह गरचा पूर्व मंत्री व सीनियर नेता संयुक्त अकाली दल ने सांझे तौर पर यह फैसला लिया। लवली ने बताया कि तीसरे मोर्चे ने किसानों के संघर्ष का समर्थन किया और 20 सितंबर को होने वाली छपार मेले की सियासी कांफ्रेंस व अन्य कार्यक्रम किसान नेताओं के अनुरोध पर रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि काले खेती कानूनों के खिलाफ संघर्ष में तीसरा मोर्चा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और किसानों के हर फैसले का समर्थन किया जाएगा।बैठक में पूर्व संसदीय सचिव देस राज धुग्गा विशेष रूप से उपस्थित थे। जहां अन्य के अलावा, जगदीश सिंह गरचा पूर्व मंत्री व सीनियर नेता संयुक्त अकाली दल, हरजिंदर सिंह बॉबी गरचा, इंद्रजीत सिंह एडवोकेट, चरण दास तलवंडी सरपंच, एडवोकेट राहुल सिंह भी मौजूद रहे।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ