Friday, May 9

भाजयुमो ने शहर में चार जगह कैप्टन सरकार के पुतले फूँक किया रोष प्रदर्शन

  • यूथ कांग्रेस के गुंडों का मक़सद मोदी सरकार का पुतला फूंकना नही बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यालय पर हमला करना था – कुशाग्र कश्यप

लुधियाना ( रिशव ) :- बिते दिनों घँटा घर चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर यूथ काँग्रेस के कार्यकर्ताओं के भेष में कांग्रेसी गुंडों द्वारा भाजपा कार्यालय पर व भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर बाजी कर हमला करने के विरोध में आज भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप राणा के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर के विभिन्न इलाकों में कैप्टन सरकार के पुतले फूँक कर प्रदर्शन किए गए. भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जमालपुर चौक , घुमार मंडी चौक , चीमा चौक व हैबोवाल चौक में कैप्टन सरकार के ख़िलाफ़ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गए।  इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने बताया कि लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा जो कमर्शियल साइट की नीलामी में किए घपले की भाजपा द्वारा पोल खोलने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में कांग्रेसी गुंडों द्वारा भाजपा कार्यालय पर व भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो पत्थर व बोतलों से हमला किया उसमें कई भाजयूमो कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आई है व वह आज भी अस्पताल में उपचाराधीन है। जो कि बहुत ही शर्मनाक हरकत है व लोकतंत्र की हत्या है। कुशाग्र कश्यप ने बताया कि भाजयुमो के कार्यकर्ता कांग्रेस की इन हरकतों से बिल्कुल भी डरने वाले नही है । उन्होंने कहा कि आगे भी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा किये गुए घपलों की पोल खोलती रहेगी।इस अवसर पर घुमर मंडी चोंक पर जिला भाजयुमो प्रधान कुशाग्र कश्यप भाजपा मंडल प्रधान संदीप बजवा संजीव पुरी प्रिंस भंडारी संजीव शेरू सचदेवा व राकेश कुमार जग्गी लकी चोपड़ा अश्विनी मरवाहा कुलजीत बंटी मनिंदरजीत और वरिंदर वर्मा मनीष मग्गू विजय शर्मा हरदीप लोहारिया भाजयुमो प्रधान पुनीत कनौजिया मौजूद रहे।हैबोवाल चोंक पर जमालपुर चौक में सुभाष वर्मा, नवल जैन, जजबीर मनचंदा, धरमिंदर शर्मा, अंकुर वर्मा, जितेंद्र गोरयन, रोशन राव भाजयुमो मंडल प्रधान दिनेश कुमार,  प्रदीप सिंह , नविंदर गिल, अभिषेक सिंघल, गौरव कालिया, माणिक वर्मा, हर्ष सरीन, भाजयुमो मंडल प्रधान अर्जुन कनौजिया,शिव शिबू रिहालिया, मनीष शर्मा, प्रभप्रीत वरिंदर वर्मा , चीमा चौक में मंडल प्रधान गुरप्रीत राजू बाबा , राजीव शर्मा, भाजयुमो कपिल कतयाल, दीपक जोहर ,ललित चौहान, विनोद गौतम, सनी भाटिया ,शाहिद सैफी के इलावा भाजयुमो मंडल प्रधान अमित भाटिया , जगमोहन सिंह अपने साथियों के साथ मौजूद थे ।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com