Friday, June 27

शिरोमणि अकाली दल के हलका सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किये गए प्रितपाल सिंह को किया सम्मानित

– लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए जारी सूची के अनुसार लुधियाना विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल से प्रितपाल सिंह को उम्मीदवार घोषित किये जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। जिसके चलते वरिष्ठ अकाली नेता मनप्रीत सिंह बंटी ने अपने साथियों के साथ प्रितपाल सिंह को बधाई देते हुए उनका मुँह भी मीठा करवाया। इस मौके पर मनप्रीत बंटी ने आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधान जी बहुत ही नेक और धार्मिक व्यक्तित्व के धनी हैं। जिसके कारण अधिकांश लोग उनसे जुड़े हुए हैं और लोगों के दिलों में उनका विशेष स्थान है। इस अवसर पर बंटी ने आश्वासन दिया कि शिरोमणि अकाली दल के बढ़ते प्रभाव और प्रितपाल सिंह जी की अपनी अच्छी छवि के चलते यह सीट शिरोमणि अकाली दल ही जीतेगी।प्रधान अकालगढ़ मार्किट मनप्रीत सिंह बंटी,कुलजीत सिंह धंजल,गुरप्रीत सिंह मसोन,अमरजीत सिंह हैप्पी, गुरप्रीत सिंह विंकल,जतिंदर सिंह रोबिन,रविंद्र पाल सिंह खालसा, राजिंदर पाल सिंह टिंकू,अवतर सिंह,रणदीप सिंह डिंपल, गुरप्रीत सिंह,कंवलप्रीत सिंह कमल,जगजीत सिंह,हरजोत सिंह हैरी,अरविंदर सिंह धंजल,गुरविंदर सिंह नंदा, भूपेंद्र सिंह पिंकी, कुलप्रीत सिंह बंटी, अशोक कुमार चावला आदि उपस्थित हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com