Saturday, May 9

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले में भाजपा ने बंद किया ट्रस्ट के गेट; ताला तोड़ने के चक्कर में यूथ कांग्रेसियों ने तोड़ा गेट

लुधियाना (संजय मिका )- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित घोटाले के सिलसिले में आज लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मुख्यालय का गेट बंद कर दिया।  इस बीच मौके पर तैनात भारी पुलिस भी भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकी। वहीं पर, भाजपा कार्यकर्ताओं का ताला तोड़ने के प्रयास में  यूथ   कांग्रेसियों ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का गेट तोड़ दिया।यहां पत्रकारों से बात करते हुए, जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल और पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के इशारे पर नगर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष रमन बालासुब्रमण्यम के माध्यम से घोटाला किया गया था।  जहां कई गुना महंगी जमीन को सस्ते दामों पर बेचा जा चुका है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की।उधर, भाजपा द्वारा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट पर लगाया का ताला खोलने पहुंचे  यूथ   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट का गेट ही तोड़ दिया। जिस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह गलती मानते हैं और शाम तक गेट लग जाएगा।मौके पर मौजूद एसीपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई होगी।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com