Tuesday, May 13

लुधियाना की खस्ताहाल सड़कों व कूड़े के लगे अंबारों के खिलाफ यूथ अकाली दल ने विधायकाें व नगर निगम व विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया

  • लुधियाना की सड़कें पूरे भारत से भी बदतर – गुरदीप गोशा

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना की खस्ताहाल सड़कों व कूड़े के लगे अंबारों के खिलाफ यूथ अकाली दल ने रविवार काे नगर निगम व विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ अकाली दल के मुख्यप्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा ने किया। गोशा ने कहा कि शहर में सड़कों की हालत बहुत खराब है और पूरे देश में सड़कों के ऐसे हालात कहीं भी नहीं हैं। उन्होंने आराेप लगाया कि लुधियाना के नेता अपने घर के कारोबार का विस्तार करने में व्यस्त हैं। वे अपनी जमीन और संपत्तियों का ही विस्तार कर रहे हैं। लुधियाना स्मार्ट सिटी नहीं है। सड़काें में बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे है। इसके साथ ही जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे हुए हैं। जोकि एक बड़ी समस्या है। हैरानी की बात यह है कि लुधियाना के चुने हुए नेताओं को कोई मतलब नहीं हैं। गोशा ने आराेप लगाया कि लोगों को जागरूक होना होगा इन झूठे नेताओं को खदेड़ना होगा। इसके साथ ही उनसे जवाब मांगना होगा और एक स्लोगन दिया की ‘इस नेता लाओगे तो ऐसे ही नेता पाओगे’। इस मौके पर बलजीत सिंह बिंद्रा, वरुण मल्होत्रा, परमवीर सिंह बावा, जसपाल सिंह बंटी, जसप्रीत सिंह काका, अमरजीत सिंह कलसी, एडवोकेट इंद्रपाल सिंह नोबी, एडवोकेट अंगरेज सिंह चोहला, चनप्रीत सिंह दुआ, चरणजीत सिंह चना, हरमनप्रीत सिंह अर्नेजा, मनिंदर सिंह वधावन, बलविंदर सिंह खालसा, कुलजीत सिंह धंजाली, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह राणा, डांग विशाल त्यागी, अमन भट्ट, अमन सैनी, कमल अरोड़ा, मनप्रीत सिंह कक्कड़, सतिंदरपाल सिंह दुआ, तरनदीप सिंह सनी, गुरदीप सिंह, ईशान शर्मा, जपजोत सिंह, गुरबख्श सिंह, अमरजोत सिंह विक्की, अमरजीत सिंह कलसी, किरणदीप सिंह संधू, पवनपाल सिंह, मलकीत सिंह सेठी, गुरबख्श सिंह व रमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com