Friday, June 27

स्वामी विवेक भारती जी ने सांसारिक बंधनो से मुक्त होकर बिताया जीवन : बवेजा / भोला

लुधियाना (विशाल, रिशव )- सनातन धर्म के प्रचारक स्वामी विवेक भारती जी का जन्म दिन स्थानीय नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम में मनाया गया। महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी के अध्यक्ष चेतन बवेजा, आम आदमी पार्टी विधानसभा पूर्वी के इंचार्ज दलजीत भोला ग्रेवाल,पंकज गिल्हौत्रा सहित गणमान्य शख्शियतों की मौजूदगी में केक काटकर स्वामी वेद भारती जी की दीर्घायु की कामना परमात्मा के समक्ष की। चेतन बवेजा ने स्वामी जी के त्याग व सादगी से भरपूर जीवन की जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी विवेक भारती जी ने पूरा जीवन सांसारिक बंधनो से मुक्त होकर सन्यासी के तौर पर प्रभु चरणों का ध्यान करते हुए बिताया है। वहीं उन्होने प्रभु नाम के साथ जोड़ कर हजारों श्रद्धालुओं का लोक व परलोक संवारने में भी अहम भूमिका निभाई है। बवेजा ने अपने सफल सांसारिक व पारिवारिक जीवन की सफलता का श्रेय स्वामी वेद भारती जी की अपार कृपा को देते हुए कहा कि जब से उन्हें व परिवार को आर्शीवाद मिला है। तब से ही बिन मांगे ही हर खुशी मिली है। इससे पूर्व श्री विवेक धाम संकीर्तन मंडल ने संगीतमय भजनों की धुनों पर नृत्य कर अपने प्रिय गुरुदेव जी को जन्म दिन की बधाइयां दी। इस अवसर पर बलदेव भोला, रिशी वासल, बन्नी बवेजा, अजय अरोड़ा, तरुण कुमार, योगेश सैनी, सुरिन्द्र बावा, संदीप भोला सहित अन्य भी उपस्थित रहे। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com