Wednesday, March 11

हॉट मिक्स प्लांट के कुछ मालिकों व सिविल ठेकेदारों ने किया नगर निगम का समर्थन

लुधियाना (विशाल, रिशव ) : नगर निगम लुधियाना व लुधियाना हॉट मिक्स प्लांट कांट्रेक्टरज के मध्य बीते कुछ दिनों से चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। स्थानीय एक निजी होटल में हुई कांटेक्ट स्टेशन की बैठक में कुछ हॉट मिक्स प्लांट मालिकों व सिविल ठेकेदारों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठा बताया है।पत्रकारों से बातचीत में प्रबंधकों ने कहा कि बीते दिनों हॉट मिक्स प्लांट के कुछ ठेकेदारों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कथित तौर पर रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार फैलाने संबंधी लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा कोरोना महामारी के बावजूद ठेकेदारों को निरंतर अदायगी की गई। ऐसे में सभी ठेकेदार हॉट मिक्स प्लांट के  द्वारा दिए गए बयानों से सहमत नहीं हैं और इन बयानों से खुद को अलग करते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वह नगर निगम द्वारा शहर के विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों में पूर्ण रूप से भागीदारी लेंगे और इससे संबंधित सभी टेंडरों में हिस्सा लेंगे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com