Friday, May 9

कांग्रेसी वर्करों और श्री महादेव सेना पंजाब द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जी की 26वी पुण्यतिथि पर उनको याद किया।

लुधियाना (संजय मिंका) नीम वाला चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनके साथियों द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह की 26 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि सरदार बेअंत सिंह की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर श्री महादेव सेना पंजाब के वाइस प्रधान पवन कुमार (बाऊ), श्री माधव सेना पंजाब के लुधियाना के यूथ प्रधान करण कनौजिया, दीक्षित जैन, प्रकाश, रोहित सानन और यैंकी मनी आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com