लुधियाना( संजय मिंका) नीम वाला चौक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के 77 वे जन्मदिवस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनके साथियों द्वारा श्रद्धा के फूल अर्पित कर उनको याद किया गया । सुशील कपूर लक्की ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार की कुर्बानी भूलने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राजीव गांधी जी को अपनी प्रेरणा मानना चाहिए। इस मौके पर मंगलदास पासी, पवन कुमार (बाऊ), राजेश कुमार (लक्की), करण कनौजिया, सोनू प्रजापति, रोहित सानन, विशाल मल्होत्रा, रोहित, राजेश, ऋषि सूद, नरेंद्र पाल, साहिल अंसारी और अमन सिंह आदि उपस्थित थे।
Previous Articleराजीव गांधी ने भारत के सपनों में जोश भरा : अवतीश कुमार