Saturday, June 28

महिला कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

  • राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : लीना टपारिया

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना  महिला कांग्रेस ने स्थानीय गुरु अर्जुन देव नगर स्थित संगठन मुख्यलय में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने राष्ट्रीय गीत की संगीतमय धुनों पर राष्ट्रीय धवज फहरा कर सलामी दी। महिला कांग्रेस नेत्रियो ने तिंरगे झंडे हाथों में लेकर राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र की तरक्की संबधी गीतों पर नृत्य कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई। लीना टपारिया ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को शत-शत प्रणाम कर उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों केसरी, सफेद व हरे रंग के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि केसरी रंग कुर्बानी, सफेद रंग अमन शांति व हरा रंग खुशहाली व तरक्की का प्रतीक है। इस अवसर पर मनीषा टपारिया, अलका मल्हौत्रा, अरुणा टपारिया, गुरप्रीत सिद्धू , रम्मी मूम, मनीषा कपूर, अमरजीत रानी, नीलम पनेसर, कमलजीत कौर, सुरिन्द्र कौर, स्वीटी बांसल, ज्योति मेहता, राज रानी खटक, श्रुति, आरती मानसी कालड़ा, सीमा ढांडा, सीमा सचदेवा, संतोष जोए व चांद रानी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com