Friday, May 9

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद को समर्पित हो बाल दिवस -जगजीत अरोड़ा*

लुधियाना (विशाल, राजीव)- बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा राजीव ग़ांधी खेल पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के बाद बाल दिवस का नाम भी गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के नाम पर रखने की मांग करते हुए, माई भागो सेवा सोसायटी के मुख्य सेवादार जगजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने बाल दिवस का नाम जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रख दिया था।जबकि देश और कौम के लिए कम उम्र में ही शहीद हुए दशमेश पिता के साहिबजादों को याद करते हुए मनाया जाना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि दशमेश पातशाह और उनके पूरे परिवार के बलिदान की मिसाल संसार भर में और कहीं नहीं मिलती। दूसरी और जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने निस्वार्थ भाव से अपना सरबंस वार दिया था। जिसके चलते देश भर में मनाए जाने वाले त्योहारों और खेल पुरस्कारों को असली योद्धाओं के नाम से याद किया जाना चाहिए। ताकि देश की युवा पीढ़ी ऐसे योद्धाओं के कार्यों से प्रेरणा लेकर सही मायने में आगे बढ़ सके।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com