Wednesday, March 12

लुधियाना की सामाजिक कार्यकर्ता रुचि बावा ने सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास के सदस्य के रूप में नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार को धन्यवाद किया

लुधियाना (विशाल, रिशव )- एनजीओ आस एहसास की अध्यक्ष और सरगर्म सामाजिक कार्यकर्ता रुचि कौर बावा को पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास का सदस्य नियुक्त किया गया है।पंजाब के राज्यपाल ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 27(1) द्वारा मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंजाब के विभिन्न जिलों में बाल कल्याण समितियों का गठन किया है।सदस्यों के गठन की इस अधिसूचना नं.  5/15/2001-3एसएस/2624 के जरिए पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना जिले के लिए रुचि कौर बावा के साथ चेयरपर्सन गुरजीत सिंह और दो सदस्यों को नियुक्त किया गया है।यह आस एहसास की एक और उपलब्धि है कि बाल विकास और सुरक्षा को प्रोत्साहित करने पर काम किया जा रहा है।इस अवसर पर रुचि कौर बावा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बाल और महिला कल्याण को बढ़ावा देना है और वह पंजाब सरकार को सदस्य के रूप में नियुक्त करने के लिए धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने फर्ज को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने विभाग की  गुलबहार जी डीपीओ और रश्मी जी, डीसीपीओ, डब्ल्यूसीडी विभाग का सपोर्टिंग और टीम स्पिरिट के लिए धन्यवाद किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com