- सेवक मंडल ने भोलेनाथ का सिल्की पगड़ी से किया श्रृंगार
लुधियाना (विशाल, राजीव)- सावन मास के चौथे सोमवार को सेवक मंडल की ओर से सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर,हैबोवाल में में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक प्रधान कीमती लाल जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके सेवक मंडल के सदस्यों की ओर से भगवान शंकर का दूध,दही,घी,शहद,गंगाजल,शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक करवाया । अभिषेक के पश्चात सेवक मंडल के सदस्यों ने बहुत ही सुंदर ढंग से कमल के फूल,बेल पत्री,सिल्की पगड़ी आदि से शिवलिंग पर श्रृंगार किया , पंडित विष्णु प्रशाद उपाध्याय ने महारुद्राभिषेक का कार्य पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया । रुद्राभिषेक के दौरान सेवक मंडल के सदस्यों ने भोलेनाथ के जयघोष करके सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया ।इस मौके मंदिर के प्रधान अमन जैन ने कहा कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने से सभी देवों के अभिषेक करने का फल मिलता है।प्रधान अमन जैन,सेवक अनुज मदान ,अरविंद कुमार टिल्लू द्वारा सेवक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।इस मौके कीमती लाल जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वर्गीय अशोक कुमार जैन ने अपना पूरा जीवन मंदिर कार्यों में समर्पित किया आज उनके सुपुत्र अमन जैन भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे है।इस अवसर पर नरिंदर जैन,लविश जैन,विक्की डावर,अनमोल शर्मा मोंटी,शिवम मल्होत्रा,अनिल जैन जैन ग्लास हाउस,दीपक अरोड़ा,दीपक बांसल,सचिन जैन, आदि मौजूद थे।