Friday, May 9

सदैव अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं त्रिलोकी भगवान भोलेनाथ : चेतन बवेजा

  • महादेव सेवा दल ने किया मुक्तेश्वर मुक्ति धाम चहलां में किया भोले बाबा का महारुद्राभिषेक

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-  महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी की ओर से महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने हिंदुओं की आस्था के प्रतीक पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में सदस्यो सहित वर्षो से चली आ रही परपंरा को जारी रखते हुए सैक्टर-32  चंडीगढ रोड से रवाना होकर गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति  धाम (समराला) जाकर सावन के 4वें सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया। पूजन के पश्चात भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया। महारुद्राभिषेक के दौरान ब्राह्मणों सहित गंगा जल, पंचामृत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, पुष्प, फल, शहद आदि से मंत्रोच्चारण कर भगवान शिव का पूजन किया। रुद्राभिषेक के पश्चात भोलेनाथ की आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। वही यही नही हर वर्ष भोलेनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों को फेसबुक के माध्यम से भोलेनाथ के लाइव दर्शन करवाए गए । गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) पहुंचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चद्रमोहन शर्मा व अन्य सदस्य ने परम्परम्परागत तरीके से महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा सहित सदस्यों का स्वागत किया । महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने शिव भक्तो को सम्मानित करते हुए कहा कि सच्चे दिल से शिव भक्तों द्वारा की गई सेवा से प्रसन्न होकर त्रिलोकी भोलेनाथ सदैव अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। भगवान शिव देवों के देव है। उनकी पूजा अर्चना करके जीव भव से पार हो जाता है। सावन मास में भगवान शिव का अभिषेक, पूजन करने से श्रद्धालु की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर पंकज गिल्हौत्रा,बन्नी बवेजा,जतिन्द्र दुगगल,आशू राणा,बलदेव भोला,राज कुमार गुप्ता,प्रदीप मितल,कर्ण अग्रवाल,तरूण कुमार, योगेश सैणी अजय कुमार,सुरेश खन्ना,विवेक रावला,वासु गर्ग,सुभाष शर्मा,सतीश शर्मा,मंगल यादव,योगिन्द्र कुमार व अन्य भी उपस्थित रहे।  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com