Saturday, May 10

एन.एस.यू.आई लुधियाना के प्रधान अवतीश द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात

  • एन.एस.यू.आई. के रूप में राज्य का प्रतिनिधिमंडल यूथ फॉर 2020 के लिए रणनीति बनायेगा ; मुख्यमंत्री को 2022 के मतदान के लिए मिशन यूथ संबंधी जानकारी दी

लुधियाना (संजय मिका,विशाल) – एन.एस.यू.आई, लुधियाना के जि़ला प्रधान अवतीश ने आज यहाँ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात करके उनको 2022 के मतदान से पहले अधिक से अधिक नौजवानों को पार्टी के साथ जोड़ने सम्बन्धी एन.एस.यू.आई. के मिशन से अववत करवाया।इस मौके पर उनके साथ यूनियन के प्रदेश प्रधान अक्षय शर्मा भी मौजूद थे।अवतीश एन.एस.यू.आई. के राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। इस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक ले जाने सम्बन्धी मुहिम शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री की शुभकामनाएँ लेने के लिए उनसे मुलाकात की।2022 में कांग्रेस की एक अन्य जीत को यकीनी बनाने के प्रस्ताव का जि़क्र करते हुये लुधियाना एनएसयूआई के प्रधान ने कहा कि पार्टी आने वाले मतदान के लिए सभी को साथ लेकर एक ज़ोरदार मुहिम चलाने की तैयारी में है।हमेशा नौजवानों के मसलों का ख़्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुये अवतीश ने भरोसा ज़ाहिर किया कि अगले साल होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में नौजवान एक बार फिर कांग्रेस को वोट देंगे। अवतीश ने आगे कहा कि हम लोगों और राज्य की सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए एक बार फिर पंजाब में सरकार बनाऐंगे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com