Saturday, May 10

शमशान के आदिपति भोलेनाथ का किया पगड़ी श्रृंगार, सेवक मंडल ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

लुधियाना (विशाल, आयुष मित्तल)- सेवक मंडल की ओर से गऊघाट शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक प्रधान कीमती लाल जैन की अध्यक्षता में किया गया।शिव मंदिर में इस दौरान सेवक मंडल के सदस्यों की ओर से भगवान शंकर का दूध,दही,घी,शहद,गंगाजल,शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक करवाया।अभिषेक के पश्चात सेवक मंडल के सदस्यों ने बहुत ही सुंदर ढंग से कमल के फूल,बेल पत्री आदि से शिवलिंग पर  श्रृंगार किया।मंदिर के मुखय पुजारी आचार्य चंडीप्रसाद नौटियाल व राजीव शास्त्री ने महारुद्राभिषेक का कार्य पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया।रुद्राभिषेक के दौरान सेवक मंडल के सदस्यों ने भोलेनाथ के जयघोष करके सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया।इस दौरान कीमती लाल जैन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शंकर का प्रिय महीना है।इस महीने में जो भी भक्त शुद्ध मन से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करता है भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।रुद्राभिषेक के पश्चात खीर पुड़े का प्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।इस अवसर पर कीमती लाल जैन,दीपक अरोड़ा,सचिन कुमार,दीपक गुप्ता,भोला मोंटी,अनिल जैन,राजकुमार जैन,लवीश,पंकज बहल,विक्की ढल्ला,रमन कपूर सोनिया बहल आदि मौजूद रहे ।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com