Saturday, May 10

भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु और कृपालु है : बिट्टू गुम्बर

  • सावन महीने के पहले सोमवार शिव वेलफेयर सोसाइटी ने किया भगवान शिव का पूजन
  • कोरोना महामारी से निजात और भगवान शिव धाम के निर्माण हेतु की प्रार्थना

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)- सावन महीने के पहले सोमवार को आज शिव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्थानीय मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष पूजा करवाई गई। इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन विनोद बांसल, प्रधान बिट्टू गुंबर व अन्य सदस्यों ने शिवलिंग को दूध, धूप, पुष्पमाला व अन्य सामान भेंट करके दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने और सतलुज दरिया के निकट शनिगांव में बनाए जा रहे भव्य शिव धाम पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई।इस दौरान सोसायटी के प्रधान बिट्टू गुंबर की ओर से भगवान शिव से देश और दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ बड़े ही दयालु और कृपालु है वह अपनी कृपा सब पर बरसाते है।उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने भगवान शिव तपस्या से उठते हैं और उनके साथ कई जीव जंतु धरती से बाहर निकलते हैं। उन्होंने बताया कि सावन माह के दौरान सोसायटी के सदस्यों द्वारा अलग-अलग शिव मंदिरों में जाकर पूजन किया जाएगा।इसी तरह, सोसाइटी के चेयरमैन विनोद बंसल द्वारा भगवान शिव से सतलुज दरिया के निकट किए जा रहे भव्य शिव धाम के निर्माण पर अपनी कृपा रखने की प्रार्थना की गई।इस दौरान जगदीश जंगम द्वारा पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन करवाया गया। जहां प्रधान बिट्टू गुंबर, चेयरमैन विनोद बांसल के अलावा, राजू गुम्बर, रामचंद्र बंगाली, जितेंद्र सिंह बंटी व अन्य भी मौजूद रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com