Saturday, May 10

आंतकवाद के खिलाफ उठती आवाज को जबरन कुचल रही पंजाब सरकार : गोयल

  • पंजाब में रोटेशन के अनुसार हिन्दू को भी मिले मुख्यमंत्री पद

लुधियाना (विशाल, सचिन)- यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंर्तराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रवादी शिवसेना प्रमुख जय भगवान गोयल ने पंजाब में आंतकवाद के खिलाफ उठती आवाज को जबरन कुचलने के आरोप सतासीन कांग्रेस सरकार पर लगाए। अगर आंतकवाद को इसी तरह राजनितिक संरक्षण मिलता रहा तो भविष्य में इसके भंयकर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पंजाब में हिन्दुओ के साथ सौतेला व्यव्हार होने पर चर्चा करते हुए गोयल ने कहा  कि दिल्ली के दंगा पीडि़तो के पुर्नवास के लिए तो समय-समय की सरकारों ने नगद राशि, रोजगार व मकान सहित अनेक सुविधाएं उपलब्घ करवा दी, मगर आंतकवाद पीडि़त 30 हजार से ज्यादा परिवारों की किसी ने सुध तक नहीं ली। पंजाब में हिन्दू मुख्यमंत्री की मांग करते हुए उन्होने कहा कि 1966 के बाद राज्य में किसी हिन्दू को मुख्यमंत्री पद नहीं मिला। जबकि रोटेशन के अनुसार हिन्दुओ को भी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पंहुचने का अधिकार मिलना चाहिए। राज्य में इसाई मिशनरियो व इस्लामिक मिशनरियो की तरफ से धन का प्रलोभन देकर करवाए जा रहें धर्मातरण को रोकने व जनसंख्या निंयत्रण के लिए यूपी की तर्ज पर पंजाब में भी कानून बनाने की मांग गोयल ने की। एसजीपीसी की तर्ज पर मंदिर एक्ट बने। आंतकवाद के खिलाफ आवाज बुंलद करने वाले संगठनो के नेताओ की सुरक्षा के कड़े प्रंबध हों। हिन्दू बहुल क्षेत्रों में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट की इकाइयां गठित करने की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिन्दुओं की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर नरेश गोयल, जे.पी गर्ग, शिव कुमार शर्मा, श्रीकांत यादव, रोमी चौहान, शंकर लाल अग्रवाल और सुरश गर्ग सहित अन्य भी

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com