- व्यापारियों की समस्याओं को किया जाएगा पहल के आधार पर हल : एडीसीपी 1 प्रज्ञा जैन
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- रेखी सिनेमा चौक से लेकर घण्टाघर चौक तक डाले जा रहे सीवरेज के कारण ट्रैफिक समस्या का बहुत बुरा हाल है। वहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण मिट्टी उड़ती रहती है, जिस कारण दुकानदारों का माल खराब हो रहा है। इसकी वजह से परेशान हुए दुकानदारों का एक वफद बुधवार को व्यापारी नेता बिट्टू गुम्बर की अध्यक्षता में एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन को मिला और उन्ह अपनी समस्या से अवगत करवाया।इस मौके पर बिट्टू गुम्बर ने बताया कि पिछले 2 महीनों से वहां के दुकानदार परेशान चल रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण व्यापार का बुरा हाल है, अगर काम थोड़ा बहुत चलना शुरू हुआ था तो अब सीवरेज के कारण ट्रैफिक समस्या का बुरा हाल है।जिसकी वजह से ग्राहक बाजारों में खरीददारी करने के लिए आ नहीं रहा।एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन ने दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा.इस अवसर पर टीनू सलारिया,विजय लायलपुर, राघव लायलपुर,उत्तम सिंह मोनू, अमन चौधरी आदि उपस्थित थे।