- वार्ड न 95 के पार्षद गुरचरण दीपा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ की गली गलोच।
- भाजपा जनता के हक़ के लिए आंदोलन करती रहेगी —पुष्पेंद्र सिंगल
लुधियाना (विशाल, अरुण जैन) – भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर में किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की कांग्रेस सरकार की अनुमति के बाद नगर निगम लुधियाना ने एक अप्रैल से 50 गज से अधिक सभी रिहायशी मकानों पर पानी सीवरेज के बिल लगाने के आदेश और वहीं, निगम द्वारा रिकवरी का ठेका निजी कंपनी काे देने का फैसला। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। लुधियाना नगर निगम ने अब कुछ लोगों को बिल जारी किए तो उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने निगम के इस फैसले का विरोध करना शुरू किया। जिसके विरोध में आज भाजपा लुधियाना ने लुधियाना के सभी कोंग्रेसों के पार्षदों के घरों व दफ्तरों के बहार आज शांत मई धरना पर्दर्शन किया गया लेकिन कई वार्डों में कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा उसका विरोध किया गया व कई वार्डों में धक्का मुक्की की भी नौबत आ गयी और एक वार्ड में तो मामला यह तक बढ़ गया की वार्ड न 95 के पार्षद गुरचरण दीपा के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गली गलोच की गयी और एक कार्यकर्ता की पगड़ी उतरते उतरते बची दूसरी और कांग्रेस की एक और पार्षद मनीषा टपारिया व लीना टपरिया जो की कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष है के वार्ड में जब भाजपा के कार्यकर्ता शन्तमयी तरीके से धरना देने पहुंचे तो उनके पति द्वारा (लीना टपरिया के पुत्र ) भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं की तख्तियों को फाड़ा गया जो उन्होंने अपने हाथों में ली हुयी थी। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने प्रेस वार्ता में कहा की भाजपा लुधियाना के नगर निगम मेयर को प्रेस के जरिये चेतावनी देती है मेयर द्वारा इस फैसले को पेंडिंग करने के आश्वाशन के बावजूद भी लोगों को पानी और सीवरेज के बिल बेझे जा रहे है जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की जब तक निगम हाउस में प्रस्ताव लाकर इस निर्णय को वापिस नहीं किया जाता तब तक भाजपा जनता के हक़ के लिए आंदोलन करती रहेगी और मेयर के आश्वाशन का भाजपा को कोई भरोषा नहीं है क्यों की मेयर का आश्वाशन भाजपा के आंदोलन को शांत करने की मात्र एक साजिश है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता ,लोकल बॉडी सेल के प्रधान इन्दर अग्रवाल,पार्षद यशपाल चौधरी,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,यशपाल जनोत्रा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,भाजपा के सीनियर नेता सुरिंदर शर्मा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,युव मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप भी मौजूद थे !