Wednesday, March 12

लुधियाना के शिवाजी नगर में भाजपा द्वारा नई टीमों का किया गया गठन।

लुधियाना (विशाल,अरुण जैन)-लुधियाना से जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल जी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शिवाजी नगर मंडल का विस्तार करते हुए टीमों का गठन किया गया,जिसमें मुख्य रूप से हल्का सेंट्रल इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी जी (कैशियर भाजपा पंजाब) और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की मौजूदगी में अमित भाटिया को शिवाजी नगर मंडल का युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुनते हुए उस्मान खान को माइनॉरिटी मोर्चे का प्रधान नियुक्त किया। इस मौके पर भाजपा पंजाब कैशियर और हल्का सेंट्रल इंचार्ज श्री गुरुदेव शर्मा देबी जी ने सिरोपा डालकर सभी को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में संबोधन के दौरान आगामी विधानसभा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने एवं पार्टी के स्वरूप को निखारने के लिए हर एक मोर्चे पर डटे रहने के लिए कहा।इस मौके कुशाग्र कश्यप ने अमित भाटिया जी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा की प्रधान पद का मतलब जनता की सेवा के लिए चुना गया प्रतिनिधि होता है और जन नियुक्त प्रतिनिधि का दायित्व बनता है कि वह पार्टी और जनता दोनों के साथ बैलेंस बनाते हुए कार्य करें और अपनी मेहनत से अपना और अपनी पार्टी का नाम रोशन करें।इस मौके पर विशेष तौर पर मंडल प्रभारी सुमन वर्मा जी मोजूद रहे।मंडल अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने दोनों कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भविष्य में पार्टी के लिए मेहनत और निष्ठा से काम करने के लिए कहा और अपनी तरफ से हर तरह से उनके साथ खड़े रहने के लिए आश्वासन भी दिया।इस मौके पर उनके साथ महिला मोर्चा से सुनीता शर्मा जी,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा एवं पार्टी के मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी कृपाल सिंह,पवन वर्मा,राजेंद्र भाटिया,कपिल कत्याल,सनी भाटिया,अनिल वालिया,राजेंद्र शर्मा,सुरेंद्र वर्मा,सुरेंद्र अडवाणी,अमित सचदेवा,सुरेंद्र सूद,रोहित सूद हिमांशु जिंदल ओर गौरव जिंदल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com