- वार्ड नंबर 80 के निवासियों ने वार्ड प्रधान बनने पर किया सन्मान
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-हल्का वेस्ट वार्ड नंबर 80 हैबोवाल कलां में पड़ते पवित्र नगर प्रशोत्म लाडी व् हैबोवाल गांव के प्रधान विक्रमजीत सिंह व् मुहल्ला निवासियों द्वारा वार्ड में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के वार्ड नंबर 80 के प्रधान प्रिंस अरोड़ा पहुंचे मुहल्ला प्रधान द्वारा विशेष रूप से वार्ड प्रधान प्रिंस अरोड़ा का स्वागत किया वह उन्हें सन्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंस अरोड़ा ने वार्ड की गतिविधियों बारे मुहल्ला निवासियों के साथ मीटिंग की।स्थानीय निवासी प्रशोत्म लाडी व् प्रधान विक्रमजीत सिंह ने कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है कि कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु व् पार्षद महाराज सिंह राजी ने वार्ड की जिम्मेदारी एक ईमानदार व् मेहनती युवा नेता को सौंपी है जिन्होंने सदैव वार्ड को अपना परिवार समझा है और जन सेवा के चलते पुरे वार्ड का चहेता भी है। उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी लोग प्रिंस अरोड़ा के साथ है और आने वाले चुनावों में प्रिंस अरोड़ा की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण के पक्ष में अपना मत देंगे। इस अवसर पर वार्ड प्रधान प्रिंस अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने जन सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य माना है और वार्ड निवासियों को मूल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रेस करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और पार्षद महाराज सिंह राजी के दिशानिर्देशानुसार वार्ड के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की अपनी पार्टी है और जनता के अनुरूप कार्य कर रही है और उनकी इन्ही विकास नीतियों के बारे वार्ड की जनता को विस्तार से अवगत कराया है। वार्ड की जनता ने प्रिंस अरोड़ा को विश्वास दिलाया कि विस् चुनाव वार्ड की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना मत देकर विजयी बनाएगी।