Monday, June 30

यूथ कांग्रेस में जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओ को संगठन में जल्द मिलेंगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां : योगेश हांडा

  • मासिक रिव्यू बैठक में पदाधिकारियों को यूथ कांग्रेस ने वितरित किए आई-कार्ड

 लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना यूथ कांग्रेस लुधियाना (शहरी) की मासिक गतिविधियों की रिव्यू बैठक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। लुधियाना यूथ कांग्रेस के प्रभारी मुजिमल अली खान बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित हो कर योगेश हांडा की तरफ कोरोना संकट की दूसरी लहर में किए जनसेवा के कार्यो के प्रस्तुत रिपोर्ट कार्ड पर संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान पधाधिकारियों को आई-कार्ड भी वितरित किए गए। योगेश हांडा ने कोरोना संकट में जिला, विधानसभा स्तर से बूथ स्तर तक के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से मिले पूर्ण सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यरत युवा कार्यकर्ताओ को संगठन में मान-सम्मान देकर जलदी ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए हांडा ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नितियों की घर-घर जाकर पोल खोली जाएगी। मंहगाई के बोझ तले दबी जनता को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व से परामर्श कर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार होगी। जिला यूथ कांग्रेस प्रभारी मुजिमल अली खान ने लुधियाना यूथ कांग्रेस की तरफ से जनसेवा के कार्यो पर योगेश हांडा सहित अन्य पदाधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस का मिशन 2022 को सफल बनाने व विधानसभा चुनाव के बाद कैप्टन सरकार की दूसरी पारी की शुरुआत में अहम योगदान होगा। इस अवसर पर लुधियाना यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतन थापर, महासचिव आकाश तिवारी, मानिक मल्हौत्रा, साहिल शर्मा, विधानसभा सैंट्रल के अध्यक्ष अवी मलहौत्रा, उतरी विधानसभा अध्यक्ष कमल सिक्का, आत्म नगर विधानसभा अध्यक्ष मनराज ठुकराल, जिला सचिव विजय हंस काली, प्रणव जैन, सूर्य वशिष्ठ, दिप्यांशु शर्मा, विक्की वर्मा, कुणाल शर्मा, निखिल गाबा, गौतम सिद्धू सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com