- लीना टपारिया के नेतृत्व में पौधे लगाकर बांटे स्थानीय लोगो को मास्क
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना महिला कांग्रेस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का जन्म दिन सेवा दिवस के रुप में मनाया। स्थानीय चंडीगढ़ रोड स्थित एम.आई.जी फ्लैट के समीप पार्क में महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेत्रियो ने पौधे लगाए व स्थानीय लोगो को मास्क वितरित कर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। वहीं कोरोना महामारी में अपनो को खो चुके परिवारों की आर्थिक मदद कर जरुरत का सामान पंहुचाया। टपारिया ने राहुल गांधी को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा गांधी परिवार ने कांग्रेस को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है। सेवा दिवस का लक्ष्य बताते हुए उन्होने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिन पर उन लोगों तक मदद पहुंचाना है, जिन पर महामारी का गहरा असर पड़ा है , जो लोग अपनो को खो चुके लोगों तक सेवा के रुप में मदद पहुंचा कर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाना है। इस अवसर पर पार्षद मनीषा टपारिया, अलका मल्हौत्रा, रम्मी मूम, ज्योति मेहता, सीमा ढांडा, सुरिन्द्र कौर, संतोष वर्मा, रेखा, सीमा सचदेवा, अमरजीत रानी, रितू अरोड़ा, नीलम पनेसर, पूजा, त्रिपता, रीटा ढांडा, नीरु, नीलू अरोड़ा, सविता, नीलम, रीटा, हरजीत, रिंपी, सोनिया, सुरिन्द्र सूद, नीलम व अन्य भी उपस्थित रहे।