Thursday, March 13

लुधियाना में सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, नगर निगम के चाराें जाेन का किया घेराव

  • पानी व सीवरेज के बिलों की रिकवरी निजी हाथो में देने से शहर में गुंडागर्दी व दहशत का महोल बनेगा –पुष्पेंदर सिंगल       

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-में बिजली, पानी व सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार काे भाजपा ने नगर निगम का घेराव किया। जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल, प्रदेश उपप्रधान प्रवीण बंसल समेत तमाम पार्टी के तमाम नेता पहुंचे। जोन ए भाजपा चारों जोनों में घेराव कर रही है। भाजपा से कुछ दिन पहले ही घेराव का एलान किया था। पार्टी लंबे समय से पानी-सीवरेज के बिलों की प्राइवेट रिकवरी के खिलाफ विराेध जता रही है। जोन डी के बाहर प्रो. राजिंदर भंडारी के नेतृव में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।गाैरतलब है कि भाजपा लगातार अलग अलग-मुद्दे उठाकर मेयर व कमिश्नर पर दबाव बना रही है। इससे जहां वह शहरियों के मन में पार्टी के प्रति विश्वास पैदा कर रहे हैं, वहीं अधिक से अधिक गतिविधियां कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की कवायद की जा रही है। निगम ने लुधियाना में एक अप्रैल से पानी-सीवरेज के नए रेट लागू किए हैं और बिलों की वसूली निजी हाथों में देने का प्रस्ताव पास किया है। लेकिन भाजपा ने इन दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा जिस वक्त पंजाब में भाजपा सरकार थी, उस समय 125 गज तक के मकानों को पानी-सीवरेज का बिल माफ था और कांग्रेस के नए फरमान में 125 गज से नीचे के मकानों को पानी सीवेरज का बिल लगाने का फैसला किया गया है। इसका बोझ आम आदमी पर पड़ेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की पानी सीवरेज की रिकवरी निजी हाथों में देने से शहर में गुंडागर्दी व दहशत को बढ़ावा मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल के नेतृत्व में जिला भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, मण्डल प्रधानों और कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह 10 से 11:30 बजे तक महानगर के चारों  नगर निगम जोनों के बाहर 125 गज से नीचे के घरों पर 2400 रु सलाना पानी/सिवरेज बिल लगाने और 125 गज के ऊपर के प्रॉपर्टी पर बिल बढ़ाने के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। जोन A में लगे धरने को जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल, प्रवीण बांसल, अनिल सरीन डी. पी. खोसला, पार्षद सुनीता शर्मा, हर्ष शर्मा, महेश शर्मा, कांतन्दु शर्मा,  जोन B के धरने को गुरदेव देबी, अशवनी बहल, दिनेश सरपाल, विक्की सहोता, इंदर अग्रवाल, नवल जैन, जोन C के धरने को स: तरणजीत सिंह, केवल गुप्ता, सुनील सिंगला और जोन D के धरने को प्रो. राजेन्द्र भंडारी, सुनील मौदगिल, मनिंदर कौर घुम्मन, यशपाल जनोत्रा, रवि बाली, कुशाग्र कश्यप, कुलविंदर सिंह इत्यादि ने संबोधित किया। अपने सम्भोद्न मे प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल और अन्य नेताओं ने पानी सीवरेज के बड़े रेटों व पानी सीवरेज कि रिकवरी प्राइवेट कंपनियों के  निजी हाथों में  देने के फैसले पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर काबिज कांग्रेस नेताओं को जमकर कोसा। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा नगर निगमो में शुरू से ही 125 गज तक के मकानों को पानी सीवरेज का बिल माफ़ था और आज कांग्रेस के नए फरमान में 125 गज से नीचे के मकानों को पानी सीवेरज का बिल 2400 रु सलाना आएगा। ऐसे महामारी के समय मे यह सीधा सीधा आम आदमी की जेब पर डाका है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की पानी सीवरेज की रिकवरी निजी हाथो में देने से शहर में गुंडागर्दी व दहशत को बढ़ावा मिलेगा ! जिस तरह प्राइवेट वाहनों की रिकवरी वाले आम जनता से लूट करते हैं वैसे ही नगर निगम गुंडो को लूट का लाइसेन्स दे रही है और उन्हें मोटी रकम कमीशन के रूप में देने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र  सिंगल ने कहा की नगर निगम का यह फरमान पूरी तरह से तानाशाही है। नगर निगम में कभी तेल घोटाला हो रहा है तो कभी बनी सड़कों को तोड़कर दोबारा सड़कें बनाकर ठेकेदारों को लाभ पहुँचाया जा रहा है और आम जनता पिसने को मजबूर है। भाजपा नेताओ लुधियाना की जनता से अपील की है की 50 से लेकर 125 गज से तक के सभी रिहायशी वाले अपना पानी सिवरेज का बिल जमा न कराये क्योंकी 2022 में जब भाजपा की सरकार आएगी तो इसे तुरंत वापिस लिया जाएगा और अगर कोई पानी सीवरेज की रिकवरी वाले आये तो उनका डट कर  मुकाबला करे और भाजपा ऐसी स्थिति में आम जनता के साथ खड़ी है। इस धरने पर्दर्शन में भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेदु शर्मा, भाजपा के पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल,मंजू अग्रवाल,ऐनी सिक्का,सोनिया शर्मा,पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन, ऐस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप, किसान मोर्चा के प्रधान प्रताप सिंह,भाजपा के सीनियर नेता अशोक जुनेजा,विजय दादू, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,अश्वनी बहल,योगेंद्र मकोल,यशपाल जनोत्रा,राजेश्वरी गोसाई ,किरण शर्मा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,अमित डोगरा,नवल जैन,मनमीत सिंह चावला,विक्की सहोता,भूषण गोयल,सरदार तरनजीत सिंह,कैलाश चौधरी,सुमन वर्मा,पंकज जैन,भूषण गोयल,विक्की सहोता,सुरिंदर बाली,प्रवक्ता विशाल गुलाटी अंकित बत्रा,धरमिंदर शर्मा,प्रिंस बब्बर ,प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार, मंडल प्रभारीयो में दीपक गोयल, सुमित टंडन,लकी शर्मा,जज्बीर मनचंदा, परवीन शर्मा,चन्दन गुप्ता,आईटी इंचाजों में नितेश जैन,हर्ष सरीन,मनु अरोड़ा,और मंडलों के प्रधानों में रोमी मल्होत्रा,शिव राम गुप्ता,संजीव पूरी, भूपिंदर राय, दमन कपूर,राकेश जग्गी,जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा,गुरप्रीत सिंह सोढ़ी,केवल गर्ग,सुरेश गर्ग,संदीप वडवा,गौरव अरोड़ा,हरीश सग्गड़,यशपाल वर्मा,विनय मित्तल,संजीव पूरी,प्रिंस भंडारी,हरीश शर्मा,राजीव शर्मा,पंकज शर्मा, रोबिन चुघ, कशिश रतड़ा, अभिषेक सिंगल, माणिक वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे !

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com