Thursday, March 13

दर्शन अरोड़ा बने दीवान टोडरमल सेवा रसोई के कन्वीनर

  • हिन्दू सिख कभी दो थे ही नहीं और न कभी होंगे : प्रवीण डंग

लुधियाना (विशाल, आयुष मित्तल)- श्री हिन्दू न्याय पीठ की तरफ से प्रवक्ता प्रवीण डंग की अध्यक्षता में शांति देवी धर्मशाला गांधी नगर स्थित दीवान टोडरमल सेवा रसोई अगस्त 2020 से लोगों को मात्र 10 रूपये में भोजन थाली उपलब्ध कराई जा रही है। संगठन द्वारा इसकी शुरुआत 100 भोजन थाली के साथ की गई थी और आज संगठन द्वारा लुधियाना के तीन अलग अलग जगहों पर दीवान टोडरमल के बूथ खुल चुके और और रोजाना 600 जरूरतमंद लोगों को उच्च क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके साथ ही दीवान टोडरमल सेवा रसोई के साथ समाज सेवक जुड़ कर इस सेवा का हिस्सा बन रहे है जिसके चलते दीवान टोडरमल सेवा रसोई में विशेष रूप से लुधियाना सिटीजन काउंसिल के चेयरमैन दर्शन अरोड़ा,आई.एस.खन्ना(प्रेजिडेंट)सुखविंदर सिंह रिटायर्ड एस डी ओ पीएसईबी व् अशोक धीर (उप-चेयरमैन व् संयोजक दीवान टोडरमल सेवा रसोई)पहुंचे जिनका संगठन की तरफ से स्वागत किया गया।प्रवक्ता प्रवीण डंग द्वारा मुख्य मेहमानों को दीवान टोडरमल जी की जीवनी से परिचित कराया कि किस तरह अपने धर्म का निर्वाह करते हुए दीवान टोडरमल जी ने अदभुत कुर्बानी दी। इस अवसर पर सभी गणमान्य की उपस्थिति में दर्शन अरोड़ा को दीवान टोडरमल सेवा रसोई का कन्वीनर बनाया गया। इस अवसर पर दर्शन अरोड़ा ने कहा कि प्रवक्ता प्रवीण डंग आरम्भ से ही लोगों के अधिकारों के लिए संघर्षशील रहे है और आज भी इनकी पूरी टीम भ्र्ष्ट सिस्टम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किये हुए है और संगठन द्वारा दीवान टोडरमल सेवा रसोई का आरम्भ करना एक तरह की उनको सच्ची श्रद्धांजलि है और रसोई के माध्यम से इन्होने हिन्दू सिख एकता को मजबूती दी जोकि सराहनीय है और इनके साथ जुड़ कर मानवता की सेवा करना उनका सौभाग्य होगा। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि हिन्दू सिख कभी दो थे ही नहीं और न कभी होंगे और जो इनको अलग अलग होने की बात कहता है दीवान टोडरमल का इतिहास और कुर्बानी उनके नापाक इरादों के जवाब में काफी है और सेवा रसोई आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य भी यही है आपसी एकता भाईचारे को बल देना और दीवान टोडरमल जी के आदर्शों का स्मरण करते हुए निस्वार्थ रूप से सेवा करना। इस अवसर पर भूपिंदर बंगा,योगेश धीमान,अशोक कुमार अशोका,राय साब,मदनलाल डंग,सचिन आदि उपस्थित हुए।  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com