Saturday, May 9

युवा पीढ़ी को धर्म के साथ जोडक़र स्वस्थ समाज का सपना साकार कर रही है शिव वैल्फेयर सोसायटी : मंत्री भारत भूषण आशू

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-लुधियाना शिव वैल्फेयर सोसायटी अध्यक्ष बिट्टू गुंबर के न्यू माडल टाउन स्थित निवास पर पंहुचे कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू का गुंबर परिवार के सदस्यो ने गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। मंत्री आशू ने सोसायटी की तरफ से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार सहित जनसेवा के कार्यो की प्रंशसा करते हुए कहा कि बिट्टू गुंबर के नेतृत्व में शिव वैल्फेयर सोसायटी नशे की गर्त में डूबती जा रही युवा पीढ़ी को धर्म के साथ जोडक़र स्वस्थ समाज की स्थापना का सपना साकार कर रही है। इस दौरान उन्होने सोसायटी की तरफ से कोरोना संकट में हर घर तक भोजन व अन्य जरुरत का सामान पंहुचाने की प्रंशसा की वहीं सोसायटी की तरफ से सतलुज दरिया के किनारे स्थित शनि गांव के समीप एक एकड़ से ज्यादा भूमि में बनने वाले शिव मंदिर में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा भी बिट्टू गुंबर को दिलाया। इस अवसर पर सतपाल छाबड़ा, राजन अरोड़ा, रोहित गुंबर, तजिन्द्र सिंह व चंचल नागपाल सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com