Thursday, March 13

पियाजियो ने भारत में अप्रिलिया और वेस्पा के ग्राहकों के लिए वॉरंटी और फ्री सर्विस अवधि का समय बढ़ाया

लुधियाना, (विशाल,रिशव): कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इस समय देश भर में लॉकडाउन लागू है। लोगों के कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी है। इस समय में पियाजियो ग्रुप की 100% अनुषंगी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने अपने मूल्यवान ग्राहकों को काफी सहयोग प्रदान किया है। इसी क्रम में अप्रिलिया और वेस्पा जैसे बेहतरीन गुणवत्ता के प्रतीक स्कूटरों की निर्माता कंपनी, पियाजियोने अपने प्रतिष्ठित और मशहूर स्कूटरों की वॉरंटी और सर्विस पीरियड का समय बढ़ाने की घोषणा की है। भारत के कई राज्यों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए यात्रा करने पर लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर उपभोक्ता वॉरंटी के लाभ हासिल करने और अपने वाहनों की सर्विसिंग कराने बाहर नहीं जा सकते। इसीलिए पियाजियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए उनके वाहनों पर वारंटी और फ्री सर्विसिंग की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा दी है। यह लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके वाहनों की वारंटी और फ्री सर्विस लॉकडाउन में खत्म हो रही थी। यह सेवा लॉकडाउन खत्म होने के एक महीने बाद तक मिलेगी। पियाजियो इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक, दिएगो ग्रैफी ने इस घोषणा पर कहा कि, “हम जानते हैं कि देश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। कोविड19 की दूसरी लहर से इस समय लोग प्रभावित है। पियाजियो में हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन सर्विसेज और सलूशन प्रदान करने और उन्हें भरपूर सहयोग देने में विश्वास रखते हैं। अपने उपभोक्ताओं को इस मुसीबत के समय में मदद करने के लिए कंपनी ने वारंटी और फ्री सर्विसिंग पीरियड को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस समय देश के कई राज्यों में उपभोक्ता यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। कंपनी की ओर से दिया जा रहा यह एक्सटेंशन उन्हें कुछ राहत प्रदान करेगा, जिससे वह लॉकडाउन के बाद  कंपनी की सर्विसेज का इस्तेमाल करने में सक्षम हो पाएंगे।” लॉकडाउन के दौरान खत्म हो रही वॉरंटी और सर्विसेज का विस्तार लॉकडाउन के बाद एक महीने तक या ज्यादा से ज्यादा 31 जुलाई 2021 तक किया जाएगा।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com