Friday, May 9

भारती जनता युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन और भाजयुमो केयर्स के तहत लगाया रक्तदान शिवर

लुधियाना (विशाल, आयुष मित्तल)- भारती जनता यूवा मोर्चा ने जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल और प्रदेश प्रधान भानु प्रताप के निर्देशानुसार इकबालगंज रोड स्थित तेरापंथी धर्मशाला में लगाया रक्तदान शिवर। यह शिवर जिला प्रधान भाजयुमो, लुधियाना कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में लगाया गया। इस शिवर में 54 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपना खूनदान किया।कुशाग्र कश्यप ने बताया कि  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को बने सात साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर भारती जनता युवा मोर्चा, लुधियाना खुशियां न मनाकर सेवा को माध्यम बनाकर इस दिन को रक्तदान कर मनाएगी और क्यूंकि इस वक्त पूरे देश भर में क्रोना की आपदा आई हुई है लेकिन फिर भी इस आपदा में भाजयुमो के कार्यकर्ता तन मन और धन से सामाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझते हुए किसी न किसी माध्यम से समाजिक कार्य कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश भर के हर जिले में भाजयुमो द्वारा इसी सप्ताह में अलग अलग दिन किया जा रहा है इस शिवर में 54 कार्यकर्ताओं ने अपना रक्त देकर समाज की भलाई का कार्य किया है। कुशाग्र कश्यप ने यह भी बताया की युवा मोर्चा, लुधियाना शहर के किसी भी अस्पताल में रक्त की कमी नही आने देगा और हमेशा रक्तदान करने में आगे रहेगा।इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महा मंत्री जीवन गुप्ता, भाजपा प्रदेश के इंडस्टरी व ट्रेड सेल के प्रधान दिनेश सरपाल जिला भाजपा प्रधान पुष्पिंदर सिंगल, जिला भाजपा में उप प्रधान सुनील मोदगिल, कमल नूलख, महेश शर्मा व हर्ष शर्मा सचिव अंकित बत्रा सुब्हानी बिल्डिंग के मंडल प्रधान हिमांशू कालड़ा भाजयुमो, पंजाब के लीगल सेल के इंचार्ज हिमांशू जिंदल, भाजयुमो लुधियाना के उप प्रधान जतिंदर गोरीयन, अभिषेक सिंगल, ललित चौहान, कशिश रतड़ा, रोबिन चुघ, नविन्दर गिल,दीपक जोहर, गौरव वर्मा महा मंत्री सिमर चंडोक सचिव रोहित बत्रा, नमन बंसल, सन्नी मनचंदा, सन्नी भाटिया, माणिक वर्मा, शोएब सैफी, केशियर विशू मित्तल, सोशल मीडिया इंचार्ज अभी मिश्र, आई टी इंचार्ज रोशन राऊ, विजय शर्मा, आशीष सप्रा, प्रथम कालिया के इलावा मंडल प्रधान लोकेश मग्गू, दिनेश कुमार, कमल कंबोज, शिव कुमार शिब्बू, अनिलपाल, देव गांधी, सुशील सहदेव, अरजुन कनोजिया, मनीष शर्मा, नितिन शर्मा, अम्रित ग्रेवाल, प्रभप्रीत व और भी अन्य साथी मौजूद रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com