- 95 वार्डों में 30 मई को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 200 जगहों पर सफाई की जाएगी,मास्क वितरण किया जाएगा और लगभग सभी वार्डों में सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा !
- लुधियाना के 5 बड़े हस्पतालों में जिसमे दयानंद अस्पताल के बाहर, सी एम सी अस्पताल के बाहर,मोहन देई ओसवाल अस्पताल के बाहर,गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर व सिविल अस्पताल के बाहर पैकेट बंद लंगर लगाया जाएगा !
लुधियाना (विशाल, आयुष मित्तल)- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 30 मई को सफलता पूर्वक 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा ही संगठन के तहत सेवा कार्य किए जाएंगे। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी किसी प्रकार का जश्न नहीं मनाएगी लेकिन सेवा ही संगठन अभियान के तहत जनसेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल व वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर में एक बैठक दी ।भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के 95 वार्डों में 30 मई को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 200 जगहों पर सफाई की जाएगी,मास्क वितरण किया जाएगा और लगभग सभी वार्डों में सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा और लुधियाना के 5 बड़े हस्पतालों में जिसमे दयानंद अस्पताल के बाहर, सी एम सी अस्पताल के बाहर,मोहन देई ओसवाल अस्पताल के बाहर,गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर व सिविल अस्पताल के बाहर पैकेट बंद लंगर लगाया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया कि इसके इलावा 10 वार्डों में भी लंगर लगाया जाएगा । भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के माइनोरिटी मोर्चा की तरफ से फ्रूट का लंगर लगाया जाएगा। भाजपा के युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा खून दान का कैंप लगाया जाएगा। एस सी मोर्चा व ओ बी सी मोर्चा द्वारा लंगर लगाया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि इन प्रोग्रामों मे ईस्ट हल्के को राम गुप्ता जी वेस्ट हल्के को जसपाल जनोत्रा,नॉर्थ हल्के को कांतेंदु शर्मा,सेंटर हल्के को सुनील मोदगिल, आत्म नगर हल्के को अश्वनी बहल ब साउथ हल्के को तरनजीत सिंह की देखरेख में ये सब प्रोग्राम किए जायेंगे इन सभी प्रोग्रामों में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तों द्वारा अपने अपने इलाकों में इन प्रोग्रामों में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने वार्डों में इन प्रोग्रामों में शामिल होंगे ।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,महेश दत्त शर्मा,जिला प्रैस सचिव डॉ सतीश कुमार आदि मौजूद थे।