Friday, May 9

एन.जी.ओ. आस-अहसास और सी. आर. ओ. डिस्ट्रिक्ट लुधियाना सदस्यों ने महिलाओं को बांटे सैनीटरी नैपकिन

लुधियाना (विशाल, राजीव) -वर्ल्ड मैस्टल हाइजीन है की अहमियत सांझा की एन.जी.आ आस-अहसास सी.आर.आ. डिस्ट्रिक्ट लुधियाना के सदस्यां ने कहा कि मासिक धर्म के बारे में अमूमन महिलाएं बात करने से भी कतराती हैं। क्योंकि उन्हें या तो शर्म महसूस होती है या फिर वह झिझकती हैं कि दूसरे लोग क्या कहेंगे लेकिन यह समझना जरूरी है कि यह उनके जीवन का हिस्सा है और इस बारे में बात करना कोई बहुत बड़ा जुर्म करना नहीं है, इसीलिए इस संबंधी हाइजीन या फिर अन्य तरह की आने वाली परेशानियों प्रति महिलाएं जागरूक हो और दूसरों को भी प्रेरित करें।उन्होंने साल मीडिया प्लेटफार्म पर रैंड डॉट चैलेंज भी डाला, जिसका मतलब यह रहा कि मासिक धर्म आम है, इस बारे में बात करना भी नॉर्मल है। इसका काफी अच्छा रिस्पांस संस्था सदस्यों को मिला। एन. जी. ओ. की संस्थापक रूचि कौर बावा ने जानकारी दी कि उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से जागरूकता कैंपेन चलाई। इसमें जरूरतमंद महिलाओं सैनीटरी नैपकिन और दवाईया भी वितरित की और उन्हें हाइजिन का महत्व भी बताया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com