Saturday, June 28

भाई ग्रेवाल व मनप्रीत बंटी ने किया प्रधान प्रितपाल सिंह का सम्मान

 लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह को शिरोमणि अकाली दल की राजनीतिक मामलों की समिति का सदस्य नियुक्त किया है। जिसके चलते उनके समर्थकों में खुशी के लहर है।इसी के तहत भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल और मनप्रीत सिंह बंटी ने अपने सहयोगियों के साथ प्रधान प्रितपाल सिंह को बधाई देते हुए सम्मानित सम्मानित भी किया।इस अवसर पर ग्रेवाल व बंटी ने कहा कि प्रितपाल सिंह जी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और पार्टी के लिए उनकी महान सेवा को देखते हुए लिया गया निर्णय बहुत ही सराहनीय है।इस अवसर पर प्रितपाल सिंह ने भी हाईकमान को धन्यवाद दिया और कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा किया है। वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।इस अवसर पर कुलजीत सिंह धंजाल, अवतार सिंह, हरपाल सिंह प्रिंस, अमरजीत सिंह हैप्पी, सतनाम सिंह पन्नू, हरजोत सिंह हैरी, कंवलदीप सिंह बहल, बलजीत सिंह सोढ़ी, परमजीत सिंह पम्मा, कुलतार सिंह लाली, अमरजीत सिंह हैप्पी, अवतार सिंह, चमकौर सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com