Saturday, May 10

एन.एस.यू.आई ने संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर चीमा चौंक में कााले झंडे लहरा मनाया काला दिवस

  • मोदी सरकार लोकंतत्र की हत्या कर हिटलर की तरह कर रही है बर्ताव : दिव्यांशु अरोड़ा

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- एन.एस.यू.आई की जिला इकाई ने संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर बुधवार को काला दिवस मनाया। संगठन के पंजाब अध्यक्ष अक्षय शर्मा व जिलाध्यक्ष अवी वर्मा के दिशा निर्देशों पर स्थानीय चीमा चौंक में जिला महासचिव दिव्यांशु अरोड़ा के नेतृत्व में एकित्रत हुए एन.एस.यू.आई सदस्यों ने किसान विरोधी कानूनों को रद्द न करने के मोदी सरकार के अडिय़ल रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की। दिव्यांशु अरोड़ा ने मोदी सरकार पर पिछले सात वर्षो से लोकंतत्र को बंधक बनाने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व लोकंतत्र की हत्या कर देश में डिक्टेटरशिप कायम करना चाहता है। पिछले 6 महीनों से देश का किसान दिल्ली की सीमाओं पर किसान विरोधी कानूनों को रद्द करवाने के लिए आंदोलन कर रहा है। मगर लोकतांत्रिक ढंग से सतासीन हुई भाजपा सरकार हिटलर की तरह बर्ताव कर किसान नेताओं से बात तक करने को तैयार नहीं है। जिससे मजबूर होकर किसान संगठनों ने आज आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर काला दिवस मनाया है। उन्होने कहा कि एन.एस.यू.आई संयुक्त किसान मोर्चा के हर फैसले पर किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। इस अवसर पर अनुपम राय, मनी पाहवा, आशीष, जगगा गिल सहित अन्य सदस्यों ने कोरोना नियमों की पालना करते हुए काला दिवस में भाग लिया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com