लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की तरफ से मोदी सरकार के इशारे पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से कोरोना संकट के दौरान जरुरतमंद लोगो की मदद करने पर की गई पूछताछ से भडक़े जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। हांडा ने कहा कोरोना संकट में बिना आक्सीजन व दवाई तड़प रहे लोगो की मदद करने में असफल रही केंद्र सरकार के रणनितिकारों को यूथ कांग्रेस का सेवा भाव हजम नहीं हो रहा। क्योंकि यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता संकट की घड़ी में दिन रात एक करके पीडि़तो तक दवाइयां,आक्सीजन व भोजन पंहुचा रहे हैं। जनता के बीच चौबिसों घंटे सेवा भाव से मौजूद रहने से केंद्र की मोदी सरकार व दिल्ली में सतासीन आप नेतृत्व की किरकरी होने से बौखलाई दोनों सरकारें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के माध्यम से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछताछ कर उनके सेवा भाव के बढ़ते कदमों को रोकने के प्रयत्न कर रही है। मगर यूथ कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में जरुरतमंदो की सेवा का क्रम जारी रखेगी। चाहे वो सेवा देश की राजधानी में हो या फिर पंजाब सहित किसी अन्य राज्यों में हो सेवा का क्रम नहीं रुकेगा। यूथ कांग्रेस ने चाहे किसान आंदोलन हो या फिर कोरोना के प्रभाव के लिए लगाया गया पहला लाकडाउन या फिर दूसरा लाकडाउन हो देश की जरुरतमंद जनता की दिल खोल कर मदद की है। पुलिस का खौफ दिखा कर दिल्ली में मदद के कदम न तो रुके है और न ही भविष्य में कभी रुकेंगे। पुलिस चाहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर मामले दर्ज करे या फिर और हथकंडे अपनाए। योगेश हांडा ने भाजपा नेतृत्व खासकर मोदी सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यूथ कांग्रेस दबाव सहन नहीं करेगी।
Previous Articleलुधियाना जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज-ए-ईद उल फितर