लुधियाना (विशाल, राजीव)-महानगर में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बड़ी संख्या में लोग और संस्थाएं कोविड मरीजों की सेवा के लिए आगे आ रही हैं। इसी क्रम में मिशन स्माइल संस्था ने बुधवार से कोविड मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में हल्दी वाले दूध की सेवा शुरू की। संस्था की प्रधान सोनिया छाबड़ा और उप-प्रधान मंजू सेठी ने कहा कि लाकडाउन चल रहा है लेकिन मिशन स्माइल अपनी सेवाओं से कभी पीछे नहीं हटा। संस्था के सभी सदस्याओं ने अपना योगदान डाल सेवा में हिस्सा डाला है। वैसे भी संस्था का उद्देश्य सभी के चेहरों पर मुस्कान लाना है।उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में जरूरतमंद लोग ज्यादा होते हैं। वहां खाना तो मिल जाता है लेकिन दूध जो कि कोविड मरीजों के लिए बहुत जरूरी है, नहीं मिलता है। उन्हें दूध की कमी न हो, इसी सोच के साथ संस्था ने दूध की सेवा शुरू की है। अस्पताल में कोविड के डेढ़ सौ मरीजों के लिए हल्दी के दूध की सेवा शुरू की गई है। सोनिया छाबड़ा ने कहा कि यह सेवा सभी मेंबर्स के सहयोग से एक महीने के लिए जारी रहेगी। जैसे-जैसे आगे भी सहयोग मिलेगा, वैसे भी इसे जारी रखा जाएगा। नेकी की रसोई के सहयोग से यह दूध अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।
Previous Articleਆਸ਼ੂ ਤੇ ਬਿੱਟੂ ਵੱਲੋਂ ਜਵੱਦੀ ਕੋਵਿਡ ਕੇਅਰ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ