Saturday, May 9

प्रदेश वापसी जा रही लेबर को लुधियाना बीजेपी ने बांटा लंगर, बीते दिनों फूल दे रोकने की थी कोशिश

लुधियाना (विशाल,आयुष मित्तल)- के जनकपुरी इलाके में गरीब मजदूर भाइयों को उनके गांव भेजने के नाम पर बस ट्रेवलर द्वारा ठगी करने की कोशिश को उस समय नाकाम किया गया। जब मौके पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कैशियर और लुधियाना सैंट्रल हल्का के इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी को किसी के द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। गुरदेव देबी ने प्रशासन को गुहार लगाकर और पुलिस के लाधिकारियों को मौके की गंभीरता बताई और उक्त लोगों को उनकी मेहनत की कमाई वापिस दिलाई। साथ ही वहां श्रमिक भाई जो अपने अपने गंतव्य को जाने के लिए वहां इकट्ठे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बस में जबरन 130-140 लोगों को भरकर ले जाने की कोशिश भी बस चालकों द्वारा की गई। जिस पर मना करने पर उनके साथ मार कुटाई भी हुई, श्रमिकों ने यह तक बताया कि उनके झांसे में फसकर बेचारे अपने परिवार समेत भूखे प्यासे पिछले 24 घंटो से वहीं बैठे हुए हैं। गुरदेव शर्मा देबी ने बताया ये इलाका वैसे भी मेरी विधनसभा में पढ़ता है जहां से पिछली बार 2017 में उन्होंने एमएलए की टिकट से चुनाव भी लड़े हैं, गुरदेव शर्मा ने सबको खाना खिलाया और आखिर तक जब तक श्रमिकों, मजदूरों को उनके पैसे वापिस नहीं मिले, उनके साथ वहीं मौजूद रहे।इस मौके पर गुरुदेव शर्मा देबी के साथ शिवाजी नगर मंडल के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अमित देवा, हिमांशु जिंदल,गौरव जिंदल, उस्मान खान, शिंदरपाल आदि  मौजूद रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com