Saturday, May 9

गुरद्वारा दूख निवारण साहिब फील्ड गंज लुधियाना

लुधियाना, (संजय मिका,विशाल )- सिख धर्म के प्रचार व पसार की मुहिम को ओर पं्रचड करने को लेकर गुरद्वारा दूख निवारण साहिब फील्ड गंज लुधियाना में नाम सिमरन अभियास समारोह का आयोजन संगतों के भरपूर सहयोग से आयोजित किया गया। गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारो से रागी जत्थे अनमोल सिंह व बीबी गुरप्रीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। भाई रजिंदरपाल सिंह जी खालसा ने अपने जत्थे समेत संगती रूप में श्री जपुजी साहिब व श्री चोपई साहिब जी के पाठ संगतों का सरवण करवाए। भाई गुरदास सिख मिशनरी कॉलेज के स्टूडैंट्स व भाई बलविंदर सिंह ने संगती रूप में श्री सुखमणि साहिब जी के बाणी के पाठ संगतों को सरवण करवाए व गुरू शब्द से जोड़ा। ज्ञानी हरजीत  सिंह ने श्री सुखमणि साहिब जी में से व्याख्या करके संगतों को बाणी व बाणे की मर्यादा केप्रति वचनबध रहने की अपील की। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरद्वारा साहिब के  मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने रागी जत्थों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महासचिव अवतार सिंह, रणदीप सिंह डिंपल,कुलदीप सिंह दूआ,गुरप्रीत सिंह विंकल,कमलप्रीत सिंह,अमरजीत सिंह हैप्पी,जतिंदर सिंह रोबिन,रजिंदरपाल सिंह टिंकू, गुरिंदरपाल सिंह,सतनाम सिंह,जगजीत सिंह,अर्शदीप सिंह,हरजोत सिंह हैरी व अरविंदरपाल सिंह धंजल आदि ने भी हाजरी भरी। फोटो गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह रागी जत्थे को सम्मानित करते हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com