लुधियाना (विशाल,मदनलाल गुगलानी)-श्री श्याम मासिक कीर्तन मंडल ‘एक शाम खाटू वाले बाबा श्याम के नाम ’33 वां श्याम बाबा कीर्तन सुंदर नगर में आयोजित किया । कीर्तन में मुख्य यजमान योगेश जैन समस्त परिवार ने बाबा ज्योति प्रज्ज्वल कर बाबा का आशीर्वाद लिया । जिसमें बाबा श्याम को भजनों से रिझाने के लिए हेमंत अग्रवाल ने बाबा का गुणगान किया।कीर्तन में “ना गोरे का ना काले का घनश्याम मुरली वाले का, मेरा लाडला खाटू वाले का” ,”भरदे रे श्याम झोली भरदे,भरदे ना बहलाओ बातों में “,आदि मधुर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। श्री श्याम बाबा की आरती कर कीर्तन को विश्राम दिया गया । श्री श्याम बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए।आयोजकों की ओर भंडारे का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर अरूण जैन,मंजू जैन, महिमा जैन, राज श्री जैन, हिमांशी जैन, मगनी देवी जैन,विनोद जैन, पुष्पा जैन, उमेश कुमार बजाज , संजय अग्रवाल,अरुण कुमार जैन ,विष्णु बजाज,मनोज खेमानी, योगेश जैन,सुरिंदर चोपड़ा,भूषण गोरा,सौरभ गुप्ता ,रिशू गर्ग,हरीश गर्ग,पारस,विशाल,इशू गर्ग ,गौरव,दीपक ,पवन मंगल ,नितिन गोयल,राज कुमार आदि उपस्थित थे ।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ