Friday, June 27

केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता :- कुशाग्र कश्यप

लुधियाना,(विशाल,राजीव)-भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर और भारतीय जनता पार्टी के डाबा लोहारा मंडल प्रधान पंकज शर्मा, टिब्बा रोड के मंडल प्रधान जसदेव तिवारी, हैबोवाल मंडल प्रधान  गौरव अरोड़ा व भारत नगर मंडल प्रधान राकेश कुमार जग्गी से विचार विमर्श करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के घंटा घर स्थित दफ्तर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अगुवाई में 4 मंडलो के अध्यक्ष नियुक्त किए गए , जिसमे नितिन शर्मा को डाबा लोहारा मंडल , टिब्बा रोड मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेवारी प्रदीप सिंह, हैबोवाल मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेवारी देव गांधी व भारत नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेवारी सुशील सहदेव को दी गयी। नियुक्ती के तुरंत बाद ही सभी नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्षों ने कुशाग्र कश्यप को आश्वासन दिया की वह तत्काल ही पार्टी के विस्तार व मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर घर पोहंचाएँगे। इस दौरान ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष एवँ भाजयुमो ज़िला प्रभारी महेश दत्त शर्मा ,जिला भाजपा सचिव नवल जैन , भूषण गोयल , भजुयमो के उपाध्यक्ष एवँ हैबोवाल मंडल प्रभारी कशिश रतड़ा ,डाबा लोहारा मंडल प्रभारी, ललित चौहान , उपाध्यक्ष अभिषेक सिंगल , टिब्बा रोड़ मंडल प्रभारी विनोद गौतम , प्रैस सचिव कुनाल शर्मा ,आशीष सपरा व अन्य मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com