Sunday, May 11

अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूं–पुष्पेंद्र सिंगल

  • भाजपा लगभग सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया

लुधियाना (विशाल,अरुण जैन) 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर चौक में भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में मनाया गया है। इस खास अवसर पर पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता,उपाध्यक्ष परवीन बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी,कवंर नरिंदर पाल सिंह,जसवंत सिंह छापा सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है।   भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी । भाजपा अध्यक्ष ने कहा की अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयास कर रही है।  6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया और  भाजपा के जिला मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम का संदेश सुना गया । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की लगभग सभी मंडलों में में भाजपा के स्थापना दिवस का प्रोग्राम हुआ । इस मौके पर पंजाब  कार्यकारिणी सदस्य अशोक लूम्बा,जतिंदर मित्तल,संजय कपूर,संजीव बंसल, संतोष विज, भाजपा के जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, हर्ष शर्मा,अश्वनी बहल,प्रवक्ता विशाल गुलाटी,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार ,एस.सी.मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,मनु अरोड़ा,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com