- गोशा ने सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया, बंटी रोमाना और स्थानीय नेतृत्व का किया धन्यवाद
लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-गुरदीप सिंह गोशा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और युवा अकाली अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाना का गुरदीप गोशा को यूथ विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए धन्यवाद किया है। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास दिखाया है और वह पार्टी को मजबूत करेंगे। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें छह निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है और वह जिले में पार्टी को मजबूत करेंगे। 2022 के चुनावों में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाने में यूथ विंग की अहम भूमिका होगी। यूथ विंग लोगों को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देगा और लोगों को शिरोमणि अकाली दल को वोट देने के लिए प्रेरित करेगा। गुरदीप सिंह गोशा ने अपनी टीम, पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मीडिया को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।