Friday, June 27

हल्का पूर्वी से ढिल्लों,अश्वनी, भोला, पहलवान, शर्मा होगे गांव चहलां जागरण में नतमस्तक : बवेजा

लुधियाना,(विशाल,अरुण जैन)-महादेव सेवा दल सैक्टर-32 विधानसभा पूर्वी की ओर से 11 मार्च को गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) में संत समाज के सानिध्य में आयोजित होने वाले जागरण में अकाली दल अध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लों,यूथ अकाली दल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा व जिला कांंग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,पंजाब प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमेल सिंह पहलवान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन शर्मा साथियों सहित जगारण में नतमस्तक होकर आर्शीवाद लेगे उपरोक्त जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने रणजीत सिंह ढिल्लो को अकाली दल उपाध्यक्ष विजय दानव की उपस्थिति में व सदस्यों सहित अश्वनी शर्मा, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल,गुरमेल सिंह पहलवान व जगमोहन शर्मा,गुरदीप गोशा को जागरण का निमंत्रण भेंट करते हुए व्यक्त किए । रणजीत सिंह ढिल्लो व गोशा ने चेतन बवेजा की तरफ से किए जा रहे युवा पीढ़ी को धर्म के साथ जोडऩे की प्रंशसा करते हुए कहा कि अकाली दल बवेजा के इस प्रयास में हर तरह की मदद करेगा। अश्वनी शर्मा ने भगवान भोले नाथ के जागरण को सामाजिक समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि सभी वर्गो को सम्मान देना ही सच्चा धर्म है।  गुरमेल सिंह पहलवान ने कहा कि चेतन बवेजा हर घर में भगवान भोले नाथ के नाम का ध्वज फहरा कर सच्चे धर्म प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं। दलजीत सिंह भोला व जगमोहन शर्मा ने कहा कि महादेव सेवा दल के प्रयासों से युवा वर्ग सामाजिक कुरितियों का त्याग कर धर्म ध्वजा की तरफ आर्कषित हो रहा है। इससे पूर्व महादेव सेवा के सदस्यों जतिन्द्र दुग्गल,पंकज गिल्हौत्रा,राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा अजय अरोड़ा, ,कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला,विवेक रावला,सुरेश खन्ना,प्रदीप मितल,सुभाष शर्मा,योगेश सैणी,तरूण कुमार,सतीश शर्मा,वासू गर्ग,जय वर्मा,राजीव महाजन,संदीप आहूजा,जोगिन्द्र चौहान,हरिन्द्र सिंह सैणी ने अरूण शर्मा,विजय गाबा,मदन अरोड़ा,बिट्टू भाटिया,जसदीप कांउके,संजय जैन,धीरज,स्वर्ण सिंह,अनिल अरोड़ा,जगगा कुमार,मनू डाबर,संजीव मल्हौत्रा,नरिन्द्र,कर्णप्रीत सिंह,मीरा भारद्धाज,स्व्रेश कुमार,राजेश कोचर,मास्टर राजविन्द्र सिंह,सुधीर धालीवाल व अन्य सहयोगियों को जागरण का निमंत्रण पत्र दिया । जागरण की रुपरेखा बताते हुए बन्नी बवेजा ने बताया कि जागरण स्थल भजनों की संगीतमय स्वर लहरियों पर सुन्दर झांकियो के रुप में सजे देवी-देवताओं के  स्वरुप दर्शनीय होंगे। लाखों भक्तों के लिए भोजन व प्रसाद की व्यवस्था होगी।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com