- भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति व सांसारिक सुखो का मिलता है आनन्द : अश्वनी शर्मा
लुधियाना,(विशाल,अरुण जैन)- महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने 9 मार्च को सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा में पंजाब भाजपा के सभी पदाधिकारी नतमस्तक होकर भगवान भोलेनाथ का आर्शीवाद लेगे व रथयात्रा में उज्जैन से लाई गई विभूति से भोले नाथ का शिंगार होगा उपरोक्त जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष नीरज वर्मा,महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण मल्हौत्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लव्ली थापर, उपाध्यक्ष फकीर चंद, उपचेयरमैन चद्रकांत चड्डा,हैप्पी कालड़ा, व प्रवक्ता अमर टक्कर ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा , संगठन महामंत्री दिनेश जी,महासचिव जीवन गुप्ता, महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चैयरमैन व पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल,अनिल सरीन,सह कोषाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा,अरूनेश मिश्रा,सुनील मौदगिल को शोभायात्रा का निमंत्रण देते हुए व्यक्त किए । पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शोभायात्रा का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि भगवान शिव की जटाओं से धरती पर उतरी पवित्र गंगा के जल से भगवान का अभिषेक करने से मानसिक शांति व सांसारिक सुखो का आनन्द मिलता है। संगठन महामंत्री दिनेश जी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व पूजन करने से सांसारिक दुखों से छुटकारा मिलता है। वह मन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है । शोभा यात्रा के प्रंबधो की जानकारी देते हुए शोभा यात्रा मार्ग पर रंग-बिरंगी लाइटों व रंगोली बिछा कर विभिन्न एसोसिएशनो की तरफ सो शोभा यात्रा का स्वागत होगा। सैंकड़ो स्थलों पर लंगर प्रसाद की व्यवस्था होगी। वहीं लुधियाना के विभिन्न मंदिरो सहित अन्य धर्मो के अनुयायी लघु यात्राओं के माध्यम से शोभा यात्रा में शामिल होंगे।